हरिद्वार का दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर: जहां माता सती ने किया था आत्मदाह

कनखल का दक्ष महादेव मंदिर

हरिद्वार के कनखल में स्थित दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर माता सती के आत्मदाह और भगवान शिव के तांडव से जुड़ा पौराणिक स्थल है। मंदिर का निर्माण 1810 में हुआ और 1962 में पुनर्निर्माण किया गया। सावन और महाशिवरात्रि में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

बाबा केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के महज 39 दिनों के भीतर 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड एक बार फिर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।