गांधी पुण्यतिथि: पीएम मोदी ने किया नमन, स्वदेशी को बताया आत्मनिर्भर भारत की ताकत

बापू की पुण्यतिथि पर देश ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सभी नेताओं ने सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और सेवा के उनके विचारों को देश और दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताया।

केंद्र का ‘विकसित भारत-जी राम जी बिल’ पास, पंजाब में विशेष सत्र बुलाने का ऐलान

केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना की जगह ‘विकसित भारत- जी राम जी बिल’ पेश किया है और इसे संसद के दोनों सदनों से पास करवा लिया है। इस बिल के खिलाफ पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया गया है। हालांकि विपक्ष ने विधेयक का जमकर विरोध किया। उन्होंने महात्मा गांधी का नाम हटाने और राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया।

राजनीतिक तनातनी, ‘मनरेगा पर हमला महात्मा गांधी का अपमान’, राहुल-प्रियंका ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर केंद्र एवं कांग्रेस के बीच शब्दों की टक्कर फिर से तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी सरकार पर कड़ा आरोप लगाया है। मनरेगा हमेशा से कांग्रेस के लिए एक ‘फ्लैगशिप’ योजना रही है, जिसे वे यूपीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानते हैं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार जानबूझकर इस योजना का बजट कम कर रही है और नियमों को जटिल बना रही है ताकि मजदूरों का इससे मोहभंग हो जाए।