महोबा के स्कूल में मिड डे मील के दूध में मिलावट, प्रिंसिपल सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सरकारी स्कूल के मिड डे मील को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों को दिए जाने वाले दूध में पानी मिलाते हुए दिखाया गया है। मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को सप्ताह में 200 एमएल दूध देने का प्रावधान है, ताकि उन्हें पर्याप्त पोषण मिल सके। लेकिन वायरल वीडियो ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महोबा में जल शक्ति मंत्री का काफिला रोका, बीजेपी विधायक से तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को महोबा दौरे पर थे। एबीवीपी के एक कार्यक्रम से लौटते समय चरखारी विधानसभा से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण सिंह राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री का काफिला रोक दिया। विवाद के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। मुख्य गेट बंद कर आवाजाही रोक दी गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यूपी के महोबा में नाग-नागिन का हमला किसान की हालत गंभीर, मरे सांप लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खेत की सिंचाई के दौरान एक किसान को नाग-नागिन के जोड़े ने एक साथ डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। किसान के भाई अजय चतुर्वेदी ने बताया कि सांपों को अस्पताल लाने के पीछे कोई अंधविश्वास नहीं था। उनका कहना था कि डॉक्टर अगर सांप की प्रजाति देख लेंगे, तो सही एंटी-वेनम देने में मदद मिलेगी और इलाज बेहतर तरीके से हो सकेगा।