कोविड का नया RF.5 वैरिएंट आया सामने, ओमिक्रॉन से कितना अलग और कितना खतरनाक?

कोविड का नया RF.5 वैरिएंट आया

भारत में कोविड के नए RF.5 वैरिएंट की पुष्टि हुई है। यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है। जानें इसके लक्षण, संक्रमण का जोखिम, एक्सपर्ट्स की राय और बचाव के जरूरी उपाय, ताकि आप सतर्क रहें और सही समय पर जरूरी कदम उठा सकें।

केरल में शिगेला का बढ़ता कहर: 7 वर्षीय मासूम समेत 5 की मौत, 147 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

केरल में शिगेला का बढ़ता कहर

केरल में शिगेला संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जून में 71 नए मामले दर्ज हुए हैं। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की अपील की गई है।

गाजियाबाद में मिलावटी अचार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा, 34 क्विंटल अचार नष्ट

गाजियाबाद जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित दो अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। विभाग की टीम ने दोनों फैक्ट्रियों से अचार, मसालों और नमक के कुल छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

केरल में 150 बच्चे अचानक बीमार, स्कूल में मची अफरा-तफरी; एक सप्ताह की छुट्टी घोषित

केरल के वायनाड जिले से चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के करीब 150 छात्र अचानक बीमार पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ क्यों बीमार हुए।

इबोला संकट गहराया: कांगो में 101 मामले पॉजिटिव, 900 से ज्यादा संदिग्ध मरीजों से बढ़ी चिंता

कांगो में इबोला खतरा बढ़ा

कांगो में इबोला वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक सैकड़ों संदिग्ध और कई पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। हिंसा, विस्थापन और डर के माहौल के कारण मरीजों की पहचान और इलाज में मुश्किलें बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार राहत और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में जुटा है।

Ebola virus: Congo में Ebola का कहर, 80 लोगों की मौत से हड़कंप! नया स्ट्रेन मिलने से बढ़ी दुनिया की चिंता

Democratic Republic of the Congo के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला वायरस ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक मोंगवालू और रवाम्पारा में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं, लेकिन अब प्रांतीय राजधानी बुनिया में भी संदिग्ध मरीज मिलने लगे हैं।

इंदौर में हल्दी की रस्म बनी आफत, मिलावटी हल्दी से दुल्हन पहुंची वेंटिलेटर पर

मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी की खुशियां उस वक्त डर में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक मिलावटी हल्दी लगाने से दोनों को गंभीर एलर्जी हो गई। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि शादी या किसी भी धार्मिक रस्म के लिए खुली और सस्ती हल्दी खरीदने से बचें। बेहतर होगा कि साबुत हल्दी खरीदकर घर पर पिसवाई जाए या भरोसेमंद ब्रांड की हल्दी का इस्तेमाल किया जाए।

क्रूज शिप पर फैला खतरनाक वायरस, 3 मौतों के बाद भारत भी अलर्ट

अमेरिका और यूरोप के कई देशों में इस समय स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वजह है एक दुर्लभ Hantavirus स्ट्रेन, जिसने एक क्रूज शिप पर कई लोगों को संक्रमित कर दिया। WHO और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार स्पष्ट कर रहे हैं कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है।

दिल्ली में बड़ा फूड स्कैम: एक्सपायर सामान की नई पैकेजिंग कर बेच रहा था गिरोह

राजधानी दिल्ली में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान शिवम सिंह और लोकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया।

मुंगेर में दवा खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इलाज के बाद सभी सुरक्षित

जिले के असरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मिल्क जोरारी में गुरुवार (26 फरवरी) को फाइलेरिया और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने के बाद 14 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इधर, बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही मकवा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सरौन में फाइलेरिया की दवा खिलाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा कर दिया।