EC अधिकारी पर बिना चर्चा फैसले का आरोप: RTI से खुलासा- दो आयुक्तों ने शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई

चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर विवाद

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग के खिलाफ कैबिनेट सचिवालय में शिकायत की थी। विवाद अधिकारियों के कामकाज के बंटवारे, मतदाता सूची के आईटी सिस्टम और डेटा तक पहुंच से जुड़ा है। आरटीआई से मामले की जानकारी सामने आई।