झारखंड: पांच दिनों में 12 से अधिक बच्चा चोरी अफवाह की घटनाएं, पुलिस अलर्ट

झारखंड में बच्चा चोरी अफवाह फैल गई

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाहों ने खतरनाक रूप ले लिया है। भीड़ ने कई निर्दोषों पर हमला किया। सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर लोगों को बचाया और नागरिकों से अफवाह पर भरोसा न करने की अपील की।

असम के कोकराझार में हिंसा, एक की मौत, RAF तैनात, इंटरनेट बंद

असम के कोकराझार जिले में मंगलवार को बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए RAF को तैनात किया गया है। साथ ही अफवाहों और भड़काऊ संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए गृह विभाग ने अगले आदेश तक पूरे कोकराझार जिले में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है।

बांग्लादेश में दिसंबर के दौरान हिंदू नागरिकों की हत्याएं,अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

बांग्लादेश में दिसंबर महीने के दौरान चार हिंदू नागरिकों की अलग-अलग घटनाओं में हुई हत्याओं ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। ताजा मामला राजबाड़ी जिले का है, जहां 24 दिसंबर की रात अमृत मंडल पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल अमृत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 दिसंबर की तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।