बांग्लादेश में दिसंबर के दौरान हिंदू नागरिकों की हत्याएं,अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल
बांग्लादेश में दिसंबर महीने के दौरान चार हिंदू नागरिकों की अलग-अलग घटनाओं में हुई हत्याओं ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। ताजा मामला राजबाड़ी जिले का है, जहां 24 दिसंबर की रात अमृत मंडल पर कथित तौर पर भीड़ ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल अमृत मंडल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 दिसंबर की तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।