जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर की पूरी कहानी, 250 साल पुराना इतिहास और भक्तों की अटूट आस्था
जयपुर का मोतीडूंगरी गणेश मंदिर करीब ढाई सौ साल पुराना है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में भगवान गणेश की सिंदूरी प्रतिमा विराजमान है। बुधवार और गणेश चतुर्थी पर विशेष भीड़ रहती है। भक्त मनोकामना के लिए धागा भी बांधते हैं।