मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ रुपए का कर्ज, कुल ऋण 5 लाख करोड़ के पार पहुंचने की संभावना
मध्यप्रदेश सरकार राज्य विकास ऋण के जरिए 2800 करोड़ रुपए जुटाने जा रही है। इस राशि का उपयोग विकास और अधोसंरचना परियोजनाओं में किया जाएगा। नए कर्ज के बाद प्रदेश पर कुल ऋण करीब 5.02 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।