नागपुर के गोधनी में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल पहुंचे; 150 परिवार सुरक्षित स्थानों पर भेजे

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक,

महाराष्ट्र के नागपुर में गोधनी नगर पंचायत के पानी साफ करने वाले प्रोजेक्ट में क्लोरीन गैस लीक हो गई। गैस की चपेट में 30 से अधिक लोग आए। 35-40 लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जबकि 12 को छुट्टी मिल चुकी है। 125-150 परिवार सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए।