ओडिशा के मयूरभंज में नॉरवेस्टर तूफान ने मचाई तबाही

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को अचानक आए नॉरवेस्टर तूफान (बवंडर) ने भारी नुकसान पहुंचाया। तूफान के चलते कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली की सप्लाई बाधित हो गई और कई सड़कें बंद हो गईं।

सिक्किम में दो बार कांपी धरती, गंगटोक समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पहला झटका सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर आया। ड्रॉप, कवर और होल्ड ऑन: झटका महसूस होते ही जमीन पर बैठ जाएं, किसी मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे शरण लें और सिर को हाथों से ढक लें।

New Zealand: न्यूजीलैंड में भूस्खलन, कैंपग्राउंड मलबे में दबा, कई लोग लापता

न्यूजीलैंड: माउंट मौंगानुई हॉलिडे पार्क में भूस्खलन

न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र में माउंट मौंगानुई के नीचे कैंपग्राउंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। मलबे में कई लोग, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, दब गए। बचाव अभियान जारी है। तूफान और बाढ़ ने नॉर्थ आइलैंड के कई हिस्सों को प्रभावित किया, हजारों लोग बिजली और संपर्क से कट गए। स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं।

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता का भीषण भूकंप, मैक्सिको सिटी और अकापुल्को में दहशत

दुनियाभर के कई देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अलग–अलग देशों में आए शक्तिशाली भूकंपों के कारण हजारों लोगों की जान जा चुकी है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, मेक्सिको से पहले भारत के पड़ोसी देश भूटान में भी गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूटान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

Vietnam Flood Disaster: 67,700 से ज़्यादा घर डूबे,अनाज और पशुओं पर भी आया संकट

Vietnam Flood Disaster से प्रभावित वियतनाम के डूबे हुए घर और तबाह इलाकों की तस्वीर

Vietnam Flood Disaster:  वियतनाम में आई बाढ़ से हाहाकार मच गया। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम डिजास्टर ऐंड डाइक मैनेजमेंट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि वियतनाम के सेंट्रल इलाके में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों की तरफ … Read more