शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, 8 साल में विवाद के चलते इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री बने

 NEET Paper Leak:

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले की जिम्मेदारी लेते हैं और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मोदी सरकार में विवाद के कारण किसी मंत्री के इस्तीफे का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 2018 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था।

NEET Paper Leak: CJP के आंदोलन का असर-

नीट पेपर लीक के विरोध में कॉककोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को अपनी प्रमुख मांग बनाया हुआ था। सरकार ने अन्य मांगों पर सहमति जताई, लेकिन आंदोलनकारी इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

NEET Paper Leak: छात्रों की मांग के बाद लिया फैसला-

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पेपर लीक के कारण प्रभावित छात्रों को न्याय मिले, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए और आंदोलन में शामिल छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो। CJP ने बातचीत के अगले दौर के लिए भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को शर्त बना दिया था।

इस्तीफे के बाद क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान-

इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने नीट पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी ली है और कभी भी इस मामले से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि देश की एकता बनाए रखने, छात्रों के भविष्य की रक्षा करने और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने का अवसर देने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया

यह भी पढ़े- कितने पढ़े-लिखे हैं पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान? जानिए उनकी पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर,

जमानत के बाद पप्पू यादव रिहा, विरोधियों पर साजिश का आरोप

बिहार के पटना जिले की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद पूर्णिया से निर्दलीय सांसद Pappu Yadav शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। उन्हें वर्ष 1995 के एक जालसाजी मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वह NEET (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) अभ्यर्थी की मौत के मुद्दे को उठाते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी के पीछे यही वजह थी कि वह लगातार छात्रा की मौत और छात्रावासों में रह रही छात्राओं की असुरक्षा का मुद्दा उठा रहे थे।