शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, लखनऊ से इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां शादी का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ के KGMU से जुड़ा एक मामला भी काफी चर्चा में रहा था, जहां एक महिला डॉक्टर ने यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।