‘मर्द जाति पर क्या भरोसा’ नारे पर क्यों छिड़ी बहस? महिलाओं ने कहा- पुरुषों से नहीं, गलत मानसिकता से है लड़ाई

महिलाओं ने बताया ‘मर्द जात’ नारे का मतलब

दिल्ली के एक आंदोलन से वायरल हुए ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, मर्द जात पर नहीं भरोसा’ नारे ने नई बहस छेड़ दी है। महिलाओं ने कहा कि लड़ाई सभी पुरुषों से नहीं, बल्कि पितृसत्तात्मक और हिंसक मानसिकता से है। वहीं पुरुष पक्ष ने पूरे पुरुष समाज को निशाना बनाने पर सवाल उठाए।

क्या महिलाएं सच में सुरक्षित हैं? जमुई से दिल्ली तक सामने आई घटनाओं ने सिस्टम और समाज पर खड़े किए बड़े सवाल

महिला अपराधों पर सिस्टम और समाज घिरा

देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ सामने आ रही घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी घटनाओं का असर पीड़ितों के मानसिक स्वास्थ्य और दूसरी महिलाओं की सुरक्षा भावना पर भी पड़ता है। बदलाव के लिए सिस्टम और समाज दोनों जरूरी हैं।

एक बस, 43 किलोमीटर और कई सवाल; नाबालिग से दरिंदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, जानें पूरी कहानी

नोएडा से दिल्ली तक बस में नाबालिग से अपराध

नोएडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया। बस 43 किलोमीटर तक चलती रही, लेकिन रास्ते में जांच नहीं हुई। बस पर कई चालान भी थे और खिड़कियों पर गहरे पर्दे लगे थे। घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही महिला बनी अभद्रता का शिकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु में महिला से बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में कैब का इंतजार कर रही महिला से एक व्यक्ति ने अभद्र व्यवहार किया और गलत प्रस्ताव दिया। महिला ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, लेडीज बसों में पुलिस से लेकर स्कूलों तक सख्ती

दिल्ली में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठकों में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका मकसद पब्लिक ट्रांसपोर्ट और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। सरकार ने जुलाई महीने को ‘चाइल्ड प्रोटेक्शन मंथ’ के रूप में मनाने का फैसला किया है, जिसमें जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी।

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव; पति-पत्नी गिरफ्तार

बिहार के कैमूर जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

लखनऊ में UPSC छात्रा से गैंगरेप, कॉफी में नशीली गोली देकर 3 दिन तक की दरिंदगी

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती के साथ लखनऊ में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों तक दरिंदगी झेलने के बाद जब युवती दिल्ली के लिए रवाना हुई, तो उसने हिम्मत जुटाकर फोन पर अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई।

भोपाल में नोएडा की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर NCW सख्त, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है।

भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की मौत से मचा बवाल, पति-सास पर दहेज हत्या का केस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 वर्षीय नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 18 मई को आरोपी सास गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सामने आए।

बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां

पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने पहली बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम ऐलान किए। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए दूसरी कमेटी बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता पूर्व जस्टिस समाप्ति चटर्जी करेंगी।