16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन करेगा इंडोनेशिया

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब इंडोनेशिया भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इंडोनेशिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। इंडोनेशिया से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का कानून लागू किया था। दिसंबर में लागू हुए इस कानून के बाद करीब 47 लाख अकाउंट्स डिलीट किए जा चुके हैं।

INTERPOL ने ऑपरेशन एक्लिप्स में 60 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 65 बच्चों को बचाया

दुनिया की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी INTERPOL ने बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ एक साल लंबे अभियान ऑपरेशन एक्लिप्स में बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के दौरान देशों को 57 इंटरपोल नोटिस (रेड नोटिस और ब्लू नोटिस) की पुनः जांच करने को कहा गया। अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Online Games: ब्लू व्हेल से कोरियन लव गेम तक, कैसे ऑनलाइन चैलेंज बन रहे हैं बच्चों की जिंदगी के दुश्मन

डार्क ऑनलाइन गेम्स कैसे बन रहे हैं बच्चों के लिए मौत का रास्ता

डिजिटल दौर में बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन कुछ डार्क गेम्स और छिपे डिजिटल ग्रुप्स गंभीर मानसिक खतरा बन रहे हैं। गाजियाबाद की घटना ने माता-पिता के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है।

एआई चैटबॉट ग्रोक पर बड़ा प्रतिबंध, अब अश्लील तस्वीरें और वीडियो नहीं बनाएगा

एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपने एआई चैटबॉट ग्रोक (Grok) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ग्रोक किसी भी महिला, लड़की या किसी भी व्यक्ति की अश्लील, आपत्तिजनक या बिना सहमति वाली तस्वीरें और वीडियो नहीं बनाएगा। कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा ने xAI से कहा है कि ग्रोक के किसी भी फीचर से महिलाओं और लड़कियों को आगे नुकसान नहीं होना चाहिए।