88 साल के रिटायर्ड IPS अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्मश्री

88 वर्षीय रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना है। डीआईजी पद से रिटायर होने के बावजूद सिद्धू आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं और बीते एक दशक से चंडीगढ़ में अपने आस-पास की सड़कों और सार्वजनिक जगहों की सफ़ाई में जुटे हुए हैं। इंदरजीत सिंह सिद्धू का कहना है कि सफ़ाई अभियान की प्रेरणा उन्हें सार्वजनिक सेवा में बिताए अपने वर्षों और अमेरिका में बेटे से मिलने के दौरान मिली।

अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए जीता गोल्ड

AVNI LAKHERA

पेरिस पैरालंपिक:  भारत की अवनि लेखरा ने इतिहास रचते हुए महिलाओं की स्टैंडिंग 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीता। यह पेरिस पैरालंपिक में भारत का पहला पदक है, और वह भी स्वर्ण के रूप में। अवनि की यह जीत आसान नहीं थी; इसके पीछे उनका वर्षों का संघर्ष और समर्पण है। … Read more