पान-गुटखा के दाग रोकने के लिए रेलवे का नया प्रयोग, लेकिन क्या 5 लाख की ‘जर्मन तकनीक’ बदल पाएगी लोगों की आदत?

रेलवे स्टेशनों पर पान और गुटखा थूककर गंदगी फैलाने की समस्या से निपटने के लिए पश्चिम रेलवे ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। मुंबई के माटुंगा रोड स्टेशन पर जर्मन नैनो-टेक्नोलॉजी आधारित कोटिंग लगाई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी तकनीकें सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद जरूर कर सकती हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब लोगों की आदतों में बदलाव आए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

88 साल के रिटायर्ड IPS अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को पद्मश्री

88 वर्षीय रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंदरजीत सिंह सिद्धू को केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुना है। डीआईजी पद से रिटायर होने के बावजूद सिद्धू आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं और बीते एक दशक से चंडीगढ़ में अपने आस-पास की सड़कों और सार्वजनिक जगहों की सफ़ाई में जुटे हुए हैं। इंदरजीत सिंह सिद्धू का कहना है कि सफ़ाई अभियान की प्रेरणा उन्हें सार्वजनिक सेवा में बिताए अपने वर्षों और अमेरिका में बेटे से मिलने के दौरान मिली।