पाकिस्तान में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत, 8 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में क्वेटा से पेशावर जा रही बस ब्रेक फेल होने के बाद गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज के निर्देश दिए गए हैं।