पेपर लीक बिल पर लोकसभा में गरजे अखिलेश यादव, बोले- ‘जो दान नहीं बचा पाए, वो पेपर कैसे बचाएंगे’

Akhilesh Yadav Statement:

Akhilesh Yadav Statement: लोकसभा में पेपर लीक रोकने से जुड़े विधेयक पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के कथित मामले का जिक्र करते हुए कहा कि “जो लोग दान नहीं बचा पाए, वे पेपर कैसे बचाएंगे।” उन्होंने सरकार की कार्यशैली और भर्ती परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठाए।

Akhilesh Yadav Statement: ‘सरकार झुकती है, लेकिन झुकाने वाला चाहिए’-

अखिलेश यादव ने कहा कि वह दूर से छात्रों का विरोध-प्रदर्शन देख रहे थे और जीत के बाद लगाए गए नारे सरकार के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि वह किसी के सामने नहीं झुकती, लेकिन जब जनता का दबाव बढ़ता है तो उसे अपनी मांगें माननी पड़ती हैं।

Akhilesh Yadav Statement: ‘पीएम को बचाने के लिए प्रधान को हटा दिया’-

सपा प्रमुख ने कहा कि यह पहला छात्र आंदोलन था, जिसे अभिभावकों का भी समर्थन मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने भर्तियों में दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को बताया इमरजेंसी जैसी-

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना ने उन्हें इमरजेंसी के दौर की याद दिला दी। उनके अनुसार छात्रों पर नुकीली छड़ों, इलेक्ट्रिक बैटन और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

नए कानून की जरूरत पर भी उठाए सवाल-

अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लाया गया था, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुकीं। उनका कहना था कि अब सरकार को उसी कानून में संशोधन करना पड़ रहा है, जिससे उसकी नीतियों पर सवाल खड़े होते हैं।

राम मंदिर चंदा मामले का भी किया जिक्र-

अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार न तो चंदे की कथित गड़बड़ियों को रोक पाई और न ही पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगा सकी। उन्होंने इसी संदर्भ में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग दान नहीं बचा पाए, वे पेपर कैसे बचाएंगे

यह भी पढ़े- राहुल गांधी पर मंत्री का हमला, बोले-अशोक गहलोत के समय 19 पेपर लीक हुए, तब क्यों रहे मौन? 

पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, सरकार आज पेश करेगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक आज पेश

केंद्र सरकार संसद में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पेश करेगी। इसका उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों पर रोक लगाना है। विधेयक में 10 साल तक की जेल, 10 करोड़ रुपये जुर्माना, संपत्ति जब्ती और तीन महीने में मामलों के निपटारे का प्रावधान है।

NEET विवाद पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित: युवाओं की शिक्षा सुरक्षा को लेकर PM मोदी का भरोसा

NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा का भरोसा दिया।

आज देशभर में कांग्रेस दफ्तरों का घेराव कर सकती है भाजपा, बड़े प्रदर्शन की तैयारी

NEET विवाद पर संसद और सड़क पर हंगामा

NEET पेपर लीक मामले को लेकर संसद और सड़क पर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है, जबकि भाजपा कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में है। इस बीच सरकार ने चर्चा और बातचीत की पहल भी शुरू कर दी है।

महिला आरक्षण बिल आज संसद में होगा पेश, 33% आरक्षण पर चर्चा, परिसीमन को लेकर विपक्ष का विरोध

महिला आरक्षण विधेयक

संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण और सीटों के पुनर्गठन की तैयारी में है। वहीं विपक्ष परिसीमन को लेकर सवाल उठा रहा है। इस मुद्दे पर देश की राजनीति में नई बहस और टकराव देखने को मिल रहा है।

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बयान,’ मुझे खामोश जरूर किया गया, लेकिन मैं हारा नहीं’

राघव चड्ढा का वीडियो वायरल

राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें संसद में बोलने से रोका गया है। उन्होंने बताया कि वे हमेशा आम लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं और आगे भी जनता से जुड़े सवाल संसद में उठाते रहेंगे।

LPG संकट पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी के सवालों पर सरकार का बड़ा जवाब

आज संसद में एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने यह भी साफ किया है कि सिलेंडरों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बजट 2026: प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस का विरोध, संसद परिसर में प्रदर्शन

संसद में बजट सत्र की शुरुआत

बजट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कहा कि महत्वपूर्ण विधायी मुद्दों पर उन्हें शामिल नहीं किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश समस्याओं से बाहर निकल रहा है और समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विवाद में संसद की गरिमा और विपक्ष की भूमिका पर बहस चल रही है।

Renuka chaudhary nerws: संसद में पपी को लेकर हंगामा, रेणुका चौधरी ने दी सफाई

RENUKA CHAUDHARY

Renuka chaudhary nerws: संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन, वायु प्रदूषण और कई अन्य मुद्दों पर जोरदार विरोध जताया। माहौल तब और गर्म हो गया जब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक कुत्ते के साथ संसद भवन परिसर में दाखिल हो … Read more