पुणे बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू में भारतीय सेना भी उतरी, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

पुणे हादसा

पुणे के मोशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना, एनडीआरएफ, पुलिस और दमकल विभाग मिलकर मलबे में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं। अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।