छतरपुर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी चूक, राहुल गांधी के पोस्टर में दिखा उल्टा संविधान

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर लगे पोस्टरों ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष गगन यादव के अलावा स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे।