जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, राजौरी में बाढ़ से हालात बिगड़े; पुंछ में 4 की मौत, कई लोग लापता
जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। 4 लोगों की मौत हुई है और कई लोग लापता हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्राएं भी फिलहाल स्थगित हैं।