कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी: ‘कश्मीर छोड़ो या मौत चुनो’; आतंकियों के पास कैसे पहुंचा कर्मचारियों का निजी डेटा?
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को पिछले एक महीने में कई बार आतंकी धमकियां मिली हैं। प्रधानमंत्री पैकेज के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की निजी जानकारी भी लीक होने की बात सामने आई है। डर के कारण कुछ कर्मचारी दफ्तर जाना छोड़कर जम्मू लौट गए हैं।