इंग्लैंड ने दिया भारत को 387 रन का विशाल लक्ष्य, रो-को पर रहेगी सभी की नज़र

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 387 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अंतिम मुकाबला सीरीज का निर्णायक मुकाबला है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि भारत कैसे 387 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करेगा।

IND vs ENG: बेन डकेट ने खेली 141 रन की धमाकेदार पारी-

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 141 रन की धमाकेदार पारी खेली है। 104.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए डकेट ने यह रन बनाए हैं। इस पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और एक करारा छक्का लगाया है। यही वह अहम पारी है, जिसके बदौलत इंग्लैंड 387 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा कर पाया है।

IND vs ENG: शतक से चूके जैकब बेथेल-

इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो बेन डकेट के बाद जैकब बेथेल का नाम आता है। 387 रन के विशाल स्कोर को हासिल करने में बेथेल ने भी अहम भूमिका निभाई है। 93 गेंदों का सामना करके बेथेल ने 91 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल हैं। लेकिन बेथेल अपनी इस पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट देकर पवेलियन लौट गए।

डकेट और बेथेल ने जड़ी 192 रन की साझेदारी-

बेन डकेट और जैकब बेथेल की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी। यह इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले की सबसे बड़ी साझेदारी रही। यह साझेदारी 31वें ओवर की पहली गेंद पर टूटी, जिसे प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा।

जो रूट ने खेली 74 रन की अर्धशतकीय पारी-

डकेट और बेथेल के बाद जो रूट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली है। यह अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में बनाया, जिसमें 9 चौके शामिल हैं

यह भी पढ़े- जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से भारी तबाही, 11 लोगों की मौत; अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

क्या भारत रख पाएगा जीत का सिलसिला बरकरार, रो-को से है फैंस को उम्मीद

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाती है। इसका जवाब मैच के नतीजे के साथ ही मिलेगा।

IND vs ENG: कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच-

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ENG: कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग-

भारतीय दर्शक दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। दर्शक अपनी पसंद की वीडियो और ऑडियो क्वालिटी में मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी के साथ कई अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी। इसके लिए आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा।

क्या रो-को कर पाएंगे वापसी-

पहले वनडे मुकाबले में रो-को (पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। रोहित शर्मा महज़ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि विराट कोहली भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। अब भारतीय फैंस को उम्मीद है कि दूसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार वापसी करते हुए बड़ी पारी खेलेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

भारत की संभावित प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI:

हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग

यह भी पढ़े- ईरान पर अमेरिका में अलग-अलग सुर? ट्रंप और जेडी वेंस के बयानों से बढ़ी चर्चा

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे: रो-को की वापसी, विराट खेलेंगे 300वीं वनडे पारी

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को खेला जा रहा है। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टीम को कैसी शुरुआत दिला पाते हैं।

IND vs ENG: रो-को की हुई वापसी-

भारतीय टीम की वनडे प्लेइंग इलेवन में दिग्गज बल्लेबाज रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। भारतीय फैंस और कमेंटेटर्स दोनों ही भारत की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। बता दें कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड-

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 110 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में जीत मिली है। बाकी मैच बेनतीजा रहे हैं या टाई समाप्त हुए हैं।

विराट खेलेंगे अपनी 300वीं वनडे पारी-

विराट कोहली के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 311 वनडे मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में वह 299 पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में विराट कोहली अपने वनडे करियर की 300वीं पारी खेलने उतरेंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, विकेटकीपर जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद शामिल हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बराड़ शामिल हो सकते हैं

यह भी पढ़े- SIR को लेकर OP राजभर का सपा पर हमला बोले- ‘लोगों को स्वर्ग से लेकर आते है अखिलेश यादव’