ईशान किशन आईसीसी टी-20 रैंकिंग के शीर्ष स्थान पर, विराट ने साझा किया मिशन वर्ल्ड कप 2027

ICC Ranking:

ICC Ranking: भारतीय टी-20 टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टी-20 रैंकिंग में 900 से अधिक रेटिंग अंक हासिल करके इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ वह भारत के टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस सूची में ईशान किशन के अलावा विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

ICC Ranking: ताबड़तोड़ प्रदर्शन से हासिल की टी-20 में पहली रैंक-

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहला पायदान हासिल करने के पीछे ईशान किशन का ताबड़तोड़ प्रदर्शन रहा है। हाल ही में खेली गई भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में ईशान ने 44 गेंदों पर 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 916 रेटिंग हासिल की।

ICC Ranking: कोहली ने तीनों फॉर्मेट में हासिल की 900 पार रेटिंग-

आईसीसी रैंकिंग की बात हो और विराट कोहली का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में भारत के लिए सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 937 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में 900 से अधिक रेटिंग हासिल की है।

कोहली का मिशन वर्ल्ड कप 2027-

चेज़ मास्टर विराट कोहली का कहना है कि उन्हें आईसीसी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने से कोई मतलब नहीं है। विराट कहते हैं, “आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान और ऊंची रेटिंग हासिल करना बड़ी बात है, लेकिन मेरा लक्ष्य न तो आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करना है और न ही 100 शतकों का रिकॉर्ड बनाना। मैंने एक मिशन तय किया है और उस मिशन का नाम है ‘वर्ल्ड कप 2027’। पिछली बार हमें वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 19 नवंबर का वह दिन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। इस बार मैंने तय किया है कि मैं अपने शतक से ज्यादा टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने और जीत दिलाने पर फोकस करूंगा। इसके अलावा मैं चाहता हूं कि वर्ल्ड कप 2027 के फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया से भिड़कर वर्ल्ड कप 2023 का बदला लेकर इतिहास रचे।”

इस दिग्गज बल्लेबाज ने सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा-

युवराज सिंह की मेंटरशिप में अपना करियर संवार रहे अभिषेक शर्मा रेटिंग के मामले में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से आगे निकल चुके हैं। सुनील गावस्कर ने अपने करियर में 916 रेटिंग हासिल की थी, जबकि अभिषेक शर्मा 931 रेटिंग के साथ उनसे आगे पहुंच चुके हैं

यह भी पढ़े- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का धमाका, प्रीति पवार ने गोल्ड पर किया कब्जा

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे: रो-को की वापसी, विराट खेलेंगे 300वीं वनडे पारी

 IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को खेला जा रहा है। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टीम को कैसी शुरुआत दिला पाते हैं।

IND vs ENG: रो-को की हुई वापसी-

भारतीय टीम की वनडे प्लेइंग इलेवन में दिग्गज बल्लेबाज रो-को यानी रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। भारतीय फैंस और कमेंटेटर्स दोनों ही भारत की बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी। बता दें कि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड-

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 110 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 61 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में जीत मिली है। बाकी मैच बेनतीजा रहे हैं या टाई समाप्त हुए हैं।

विराट खेलेंगे अपनी 300वीं वनडे पारी-

विराट कोहली के वनडे करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 311 वनडे मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में वह 299 पारियां खेल चुके हैं। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में विराट कोहली अपने वनडे करियर की 300वीं पारी खेलने उतरेंगे।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कप्तान हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, विकेटकीपर जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद शामिल हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बराड़ शामिल हो सकते हैं

यह भी पढ़े- SIR को लेकर OP राजभर का सपा पर हमला बोले- ‘लोगों को स्वर्ग से लेकर आते है अखिलेश यादव’

विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, ‘जीरो’ गेंद पर लिया था इंटरनेशनल विकेट

Cricket Tales:

Cricket Tales: क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिन पर पहली बार सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम भी ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली लीगल गेंद फेंकने से पहले ही … Read more

Virat Kohli का बयान सुन फैंस टूटे, टेस्ट क्रिकेट पर साफ कर दी आखिरी बात; फैंस हुए मायूस

Virat Kohli : ​21 जून को द्वारका के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर (IICC) में हुए विराट के वन8 ब्रांड के ग्लोबल प्रीमियर के दौरान उनके दिए गए एक बयान ने फैंस का दिल तोड़ कर रख दिया है। उनके इस बयान ने सभी को मायूस कर दिया है। रविवार को हुए इस कार्यक्रम में विराट ने … Read more

विराट कोहली ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश

विराट कोहली

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आरसीबी के लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। विराट ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए पूरे सीजन में टीम के सफर और उस मजबूत रिश्ते के बारे में … Read more

Virat Kohli: एक दिन सब खत्म हो जाएगा… शतक के बाद विराट कोहली का भावुक बयान, सुनकर फैंस भी हो गए भावुक

Virat Kohli: एक दिन सब खत्म हो जाएगा… शतक के बाद विराट कोहली का भावुक बयान, सुनकर फैंस भी हो गए भावुक

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में एक बार फिर Virat Kohli ने साबित कर दिया कि बड़े खिलाड़ी दबाव में ही सबसे ज्यादा चमकते हैं। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने जोरदार वापसी करते हुए Kolkata Knight Riders के खिलाफ नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली और Royal Challengers … Read more

Captain Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, WTC में तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

Captain Gill:

Captain Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 129 रन बनाए। 196 गेंदों की अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। गिल ने 130वें ओवर में तीन रन लेकर अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। बतौर कप्तान शानदार … Read more