क्या साईं सुदर्शन की जगह इस दिग्गज बल्लेबाज को मिलेगा टीम में मौका

Sarfaraz Khan Comeback:

Sarfaraz Khan Comeback: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज आजकल एक चर्चा का विषय बन गया है। टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों की चोट की वजह से काफी चिंता में रहते हैं। जानकारी के अनुसार भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर साईं सुदर्शन भी चोट के कारण आगामी सीरीज में भारत की ओर से खेलने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।

Sarfaraz Khan Comeback: किस वजह से साईं सुदर्शन हुए बाहर-

साईं सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। यह चोट उन्हें पिछले महीने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए (India A) दौरे पर श्रीलंका ए (Sri Lanka A) के खिलाफ खेलते समय लगी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साईं सुदर्शन इस चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाए हैं। वह बेंगलुरु में स्थित (BCCI Centre of Excellence) में रिहैबिलिटेशन (Rehab) से गुजर रहे हैं।

Sarfaraz Khan Comeback: क्या सरफराज को मिलेगा टीम में मौका-

साईं सुदर्शन के बाहर होने पर टीम में सरफराज खान की वापसी की संभावना अब और बढ़ गई है। टेस्ट में सरफराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 371 रन बनाए हैं। वहीं उनके टेस्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में छह अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इन आंकड़ों में वह ऐतिहासिक 150 रन की पारी भी शामिल है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेली थी। चयनकर्ताओं का मानना है कि सरफराज क्रीज पर तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा करेंगे

सरफराज खान टेस्ट करियर-
आंकड़ाटेस्ट
वर्ष2024
मैच6
पारी11
नाबाद1
रन371
सर्वोच्च स्कोर150
औसत37.10
गेंदें495
स्ट्राइक रेट75.00
शतक1
अर्धशतक3
चौके44
छक्के8

यह भी पढ़े- आंदोलनकारी छात्रों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, निजी अस्पतालों को भी निर्देश