टिहरी में टला बड़ा हादसा, आंधी-तूफान में डोबरा-चाटी झील में फंसे 30 पर्यटक

टिहरी-गढ़वाल में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद देशभर में चिंता बढ़ी ही थी कि इसी बीच डोबरा-चाटी झील में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। SDRF ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।

देहरादून में भीषण हादसा: यात्रियों से भरी हिमाचल बस गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

देहरादून बस हादसा

देहरादून के विकासनगर में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए। एसडीआरएफ और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

उत्तराखंड हादसा: अल्मोड़ा में 150 फीट से भी अधिक गहरी खाई में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

भिकियासैंण के पास दर्दनाक बस हादसा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिकियासैंण के पास एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 6-7 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि कई यात्री घायल हैं। SDRF और बचाव टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।