रियासी में CISF जवानों से भरी बस फिसली, 8 जवान और ड्राइवर घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ताराकोट के पास CISF के जवानों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसल गई। इस दुर्घटना में CISF के 8 जवान और बस चालक घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर में लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा बलों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

शादी के 18 दिन बाद उजड़ गई दो बहनों की दुनिया, सड़क हादसे में सगे भाइयों की मौत

मध्य प्रदेश के सतना से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। महज 18 दिन पहले जिन दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई थी, उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है

गाजीपुर में बड़ा हादसा: 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा ईदगाह के पास यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस करीब 30 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद गाजीपुर-बलिया नेशनल हाईवे 31 पर करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

इंदौर के नवलखा में भीषण हादसा, पार्किंग में खड़ी पांच बसों में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

इंदौर के नवलखा इलाके में बस पार्किंग में खड़ी पांच बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में बस पार्किंग पर सवाल उठाए।

सेंट्रल फोर्स की अनियंत्रित बस ने सो रहे लोगों को रौंदा, 15 घायल, 3 की हालत नाजुक, गुस्साए लोगों का हंगामा

आसनसोल बस हादसा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में देर रात एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: उधमपुर के रामनगर में बस दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, कई घायल

उधमपुर बस हादसा

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हैं। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा है, घायलों का इलाज जारी है।

कोटा में खौफनाक बस हादसा! पलटी स्लीपर बस, 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

कोटा बस हादसा

कोटा में स्लीपर बस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और बीस से अधिक यात्री घायल हुए। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ यात्रियों ने पत्थर फेंकने की बात कही, जबकि पुलिस ने सड़क पर जानवर आने की आशंका जताई है, जांच जारी है।

शिवमोग्गा बस हादसा: पुल से गिरी बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। इस हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-टिपर की टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 घायल

आंध्र प्रदेश बस हादसा

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस और टिपर की भीषण टक्कर में 14 लोग जलकर मरे और 15 घायल हुए। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के निर्देश दिए और राहत कार्य जारी है।

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

करोल बाग बस हादसा

दिल्ली के करोल बाग में बस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हुए। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।