मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो के किसी स्टेशन का नाम बदला गया हो। इससे पहले भी राजधानी में कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जा चुके हैं।