सूरत में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे के गिरने से मासूम की मौत, महिला गंभीर

गुजरात के सूरत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अलथान इलाके में गुरुवार को एक महिला अपने करीब पांच साल के बेटे के साथ एक बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से नीचे गिर गई। पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों को समझने के लिए जांच की जा रही है।

Surat Fire: सूरत के राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग, 8वीं मंजिल तक कई दुकानें राख

सूरत के टेक्सटाइल मार्केट में आग की घटना

सूरत के पर्वत पाटिया टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने 20 से अधिक गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाया। किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानें और सामान जलने से नुकसान होने की संभावना है।