अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 9 की मौत; लाइसेंस रद्द होने के बावजूद चल रहा था संचालन

 Ahmedabad Factory Blast:

Ahmedabad Factory Blast: गुजरात के अहमदाबाद के महमूदपुरा इलाके में शनिवार दोपहर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में एक महिला समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एलजी अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Ahmedabad Factory Blast: झोपड़ीनुमा फैक्ट्री पूरी तरह हुई तबाह-

जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री झोपड़ीनुमा ढांचे में संचालित की जा रही थी। विस्फोट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा परिसर मलबे में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Ahmedabad Factory Blast: लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रहा था संचालन-

संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था। इसके बावजूद मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति कथित रूप से यहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम कर रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन मानववध सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

सबसे पहले बचाव के लिए पहुंचे RAF के जवान-

हादसे के बाद पास स्थित आरएएफ कैंप के जवान सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चीफ फायर ऑफिसर अमित डोगरे ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

कई घायलों की हालत गंभीर-

अहमदाबाद के महापौर हितेश बारोट ने बताया कि घायलों का इलाज एलजी और सिविल अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया मुआवजे का ऐलान-

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है

यह भी पढ़े- 14 साल पुरानी हॉलीवुड फिल्म ने Netflix पर मचाया धमाल, टॉप 10 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

एयर इंडिया विमान हादसे को एक साल, परवेज वोहरा के परिवार का दर्द आज भी नहीं हुआ कम

12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस भीषण दुर्घटना में 260 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। एक साल गुजर जाने के बाद भी हादसे की यादें परिवारों का पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अपनों को खोने का दर्द आज भी उतना ही गहरा है।

गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मददगारों की भी जांच शुरू

गुजरात में अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को गुजरात सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत अवैध आव्रजन पर रोक लगाने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

Thailand में नौकरी का सपना बना जाल, Laos में फंसीं गुजरात की दो बहनें

गुजरात के आनंद जिले की दो सगी बहनों के लिए विदेश में नौकरी का सपना उस वक्त डरावने अनुभव में बदल गया, जब उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर मानव तस्करों के जाल में फंसा दिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश में नौकरी का ऑफर मिलने पर उसकी पूरी जांच-पड़ताल करना बेहद जरूरी है। कई मानव तस्करी गिरोह युवाओं को अच्छे वेतन और सुनहरे भविष्य का लालच देकर दूसरे देशों में फंसा देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात, दमन और लक्षद्वीप को 22 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत कलपेनी और कदमत द्वीपों पर आधुनिक पोर्ट सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 1.47 करोड़ की ठगी, 28 दिन तक डराकर खाते में डलवाए पैसे

गुजरात से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 72 वर्षीय एक बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 1.47 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। यदि किसी को इस तरह की कॉल या संदेश प्राप्त होता है तो घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

सूरत में AAP प्रवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने की शिकायत

गुजरात के सूरत से आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आखिरकार ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में BSF की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह पाकिस्तानी नाव यहां तक कैसे पहुंची।

द्वारका में बुलडोजर एक्शन, धार्मिक स्थलों समेत अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का हथौड़ा

देवभूमि द्वारका में आज सुबह से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन चर्चा में है। सरकारी जमीन पर बने धार्मिक ढांचे भी इस कार्रवाई से नहीं बच पाए। द्वारका और आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण तेजी से बढ़ रहा था।

भरूच के झगड़िया GIDC में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, भीषण आग से हड़कंप

गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया स्थित GIDC क्षेत्र में ‘मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम’ नाम की केमिकल कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।