कोरबा में फार्म हाउस से मिले तीन शव, क्या यह मौतें तांत्रिक अनुष्ठान का नतीजा?

छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक फार्म हाउस से कबाड़ कारोबारी सहित तीन लोगों के शव बरामद किए। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि मौतें पैसे को दोगुना करने के दावे वाले किसी तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़ी हो सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौके से पूजा की सामग्री, कैश और अन्य सामान बरामद हुआ, जिससे तांत्रिक अनुष्ठान की आशंका और मजबूत हो गई।