थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग: छात्र ने चलाई गोलियां, टीचर की मौत, 15 बच्चे घायल

बैंकॉक के पास स्कूल में गोलीबारी, 15 घायल

थाईलैंड के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में एक किशोर छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई और 15 बच्चे घायल हुए। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। देश में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं पर फिर सवाल उठे हैं।

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में बड़ा हादसा, पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, जांच जारी

बैंकॉक के पब में आग का कहर

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दमकल विभाग ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

थाईलैंड में दर्दनाक हादसा, 11 साल के बच्चे की पिकअप ने भिक्षुओं के समूह को रौंदा

थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक 11 साल का लड़का पिकअप ट्रक चला रहा था, जिसने सड़क पर तीर्थयात्रा कर रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि पिकअप चला रहा 11 साल का बच्चा फिलहाल हिरासत में है। चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए उससे पूछताछ चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर्स की मौजूदगी में की जाएगी।