ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी रिटायर्ड जज गिरीबाला के घर चोरी, पुलिस से भिड़े बदमाश

राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा हत्याकांड की आरोपी और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह के घर देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की गई। संदिग्धों की तलाश के दौरान तीन युवक मिले, जिन्होंने पुलिस से हाथापाई की और फरार हो गए।

Twisha Sharma: त्विषा केस में आज बड़ा दिन, दूसरे पोस्टमार्टम के लिए एम्स दिल्ली के डॉक्टर भोपाल पहुंचे

भोपाल में होगा त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम

नोएडा की मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। भोपाल में AIIMS टीम द्वारा दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जबकि पति गिरफ्तार है और CBI जांच की सिफारिश भी की गई है।