डिप्टी CM के बयान पर पलटवार कर बोले अरशद मदनी- राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों और मदरसों को निशाना बना रहें

डिप्टी CM के बयान पर पलटवार कर बोले अरशद मदनी

UP News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राजनीतिक फायदे के लिए मुसलमानों और उनके शिक्षण संस्थानों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सांप्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा हैं और देश के संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करती हैं। उनके ये बयान मदरसों … Read more

यूपी विधानसभा में हंगामे पर बोले राजभर- ‘आज लात खाने वाले और लात मारने वाले एकजुट’

यूपी विधानसभा में हंगामे पर बोले राजभर

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा में लगातार हंगामे को लेकर आरोप लगाए हैं कि समाजवादी पार्टी सदन चलने नहीं देना चाहती है। उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाने जाने की भी कड़ी आलोचना की। राजभर ने सपाइयों ने सदन की गरिमा से ऊपर उठकर काम किया और यही … Read more

योगी की पाती’ में CM का संदेश, श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनअभियान

सीएम योगी ने ल‍िखी पाती

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित अपनी मासिक अपील ‘योगी की पाती’ जारी करते हुए सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। श्रावण केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण केवल … Read more

बरेली में 320 करोड़ का वक्फ घोटाला, योगी सरकार को 100 पन्नों के दस्तावेज सौंप मौलाना शहाबुद्दीन ने की जांच की मांग

मौलाना शहाबुद्दीन

UP News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने वक्फ संपत्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बरेली जिला प्रशासन को 50 पन्नों के दस्तावेज सौंपे हैं। उनका दावा है कि इन दस्तावेजों में वक्फ की करोड़ों रुपये मूल्य की जमीनों के कथित घोटाले से जुड़े … Read more

गाजीपुर में CM योगी की दहाड़ से सपाइयों में सन्नाटा बोले- ‘रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा’

गाजीपुर में CM योगी की दहाड़ से सपाइयों में सन्नाटा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि समाज को बांटने वाले लोग विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी को सम्मानित करते हैं। वे असलहा लहराने वाले दुर्दांत माफिया के सामने नाक रगड़ते थे और माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे। हमारी सरकार ने जीरो टॉलरेंस के … Read more

विपक्ष पर तंज कस बोले CM योगी- ‘भारत को कमजोर करने की साजिशों से रहना होगा सतर्क’

CM योगी

UP News: जातीय राजनीति, क्षेत्रीय अस्मिता और इतिहास को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभाजनकारी ताकतों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत जब-जब विकास और वैभव की ओर बढ़ा है, तब-तब देश को भीतर और बाहर से कमजोर करने … Read more

बागपत में नाबालिग से छेड़छाड़, FIR न होने पर SP से लगाई न्याय की गुहार, थाना प्रभारी सनावर अली की कार्यशैली पर उठे सवाल?

बागपत में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव की एक नाबालिग किशोरी ने गांव के ही दो युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से पुलिस अधीक्षक बागपत को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया … Read more

UP News: बारिश में नाले में बहे 8 वर्षीय बच्चे का 18 घंटे बाद मिला शव, घर से 1 किमी दूर बरामद

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नैनीताल हाईवे स्थित पहाड़ी गेट के पास नई बस्ती में 8 वर्षीय अब्दुल करीम बारिश के दौरान खुले नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार शाम करीब 3:30 बजे की है।

UP News: बड़े भाई के सामने हुआ हादसा-

बताया गया कि अब्दुल करीम अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम के साथ घर के बाहर बारिश में खेल रहा था। सड़क पर पानी भरा हुआ था और सामने खुला नाला तेज बहाव के साथ बह रहा था। अचानक बच्चे का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। बड़े भाई के शोर मचाने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

UP News: रात तक चला रेस्क्यू अभियान-

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में नाले में कई घंटे तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर खोज अभियान रोक दिया गया।

18 घंटे बाद मिला शव-

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर से गुजरने वाले नाले में बच्चे का शव मिला। यह स्थान उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव-

शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। गंज कोतवाली प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने शव बरामद होने की पुष्टि की है

यह भी पढ़े- 13 आरोपियों पर CBI का शिकंजा, NEET पेपर लीक केस में चार्जशीट

‘यूथ अड्डा’ के जरिए Gen Z को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी यूपी सरकार

आत्मनिर्भर बनाने में जुटी यूपी सरकार

UP News: आज की जेनरेशन जेड (जेन जी) पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और आत्मनिर्भरता में अपना भविष्य देखती है। जिन युवाओं का जन्म 1997 के बाद हुआ, वे इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल तकनीक के साथ बड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें केवल रोजगार … Read more

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक, कमिश्नर कोर्ट से मिली राहत

UP News:

UP News: रामपुर के जौहर विश्वविद्यालय को बड़ी राहत मिली है। मंडलायुक्त (कमिश्नर) आंजनेय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की गई है।

UP News: RDA ने 38 भवनों को बताया था अवैध-

रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के उपाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने 15 जुलाई को विश्वविद्यालय के 40 भवनों में से 38 को अवैध घोषित किया था। प्राधिकरण ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को 20 दिनों के भीतर इन भवनों को स्वयं ध्वस्त करने का निर्देश दिया था।

UP News: विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोर्ट का लिया सहारा-

ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 20 जुलाई को कमिश्नर कोर्ट में अपील दायर की। इसके अलावा हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई। दोनों मामलों में 28 जुलाई को सुनवाई निर्धारित थी।

अधिवक्ता के निधन के बाद पहले हुई सुनवाई-

मुरादाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के कारण 28 जुलाई को शोक अवकाश (कंडोलेंस) घोषित होने की संभावना थी। ऐसे में विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज ने एक दिन पहले ही सुनवाई के लिए कमिश्नर कोर्ट में अर्जी दाखिल की। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ध्वस्तीकरण आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी।

अगली सुनवाई तक जारी रहेगी राहत-

कमिश्नर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में अंतिम निर्णय होने तक 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक रहेगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर की जाएगी

यह भी पढ़े- Exam Reform Task Force: लीक-प्रूफ परीक्षा प्रणाली की सबसे बड़ी चुनौती क्या? IIT मद्रास निदेशक ने बताया