Home » तमिलनाडु » तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 14 लाख किसानों का फसल ऋण होगा माफ

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, 14 लाख किसानों का फसल ऋण होगा माफ

Tamilnadu politics: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सहकारी बैंक फसल ऋण माफी का ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक सीमांत किसानों का 50 हजार रुपये तक का फसल ऋण माफ किया जाएगा, जबकि बड़े किसानों को 5 हजार रुपये तक की राहत मिलेगी। इस फैसले से राज्य के करीब 14.22 लाख किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। सरकार पर इस योजना का कुल 2,044 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सीधे सहकारी बैंकों को भेजी जाएगी राशि

राज्य सरकार ने साफ किया है कि ऋण माफी की राशि सीधे सहकारी बैंकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों के नाम पर मौजूद बकाया कर्ज को खत्म करना है, ताकि उन्हें भविष्य में नई फसल के लिए ऋण लेने में परेशानी न हो। सरकार का कहना है कि मौसम की मार, फसल खराब होने और बाजार में कीमतों की अनिश्चितता के कारण किसान आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में यह फैसला उन्हें बड़ी राहत देगा।

Tamilnadu politics: जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद किसानों और किसान संगठनों ने फैसले का स्वागत किया है। अब तमिलनाडु सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करने के लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी करेगी। जिलाधिकारियों को पात्र किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई भी योग्य किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट पर भी हुई अहम बैठक

Tamilnadu politics: वहीं मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को कावेरी नदी पर कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की। तमिलनाडु सरकार लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का विरोध करती रही है। राज्य का कहना है कि इससे कावेरी नदी के जल बंटवारे पर असर पड़ सकता है और तमिलनाडु के किसानों को नुकसान हो सकता है। सरकारी बयान के अनुसार, कर्नाटक में हाल ही में हुए भूमि पूजन के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक में तमिलनाडु के जल अधिकारों की सुरक्षा और किसानों के हितों को बचाने पर चर्चा की गई।

 

 

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments