Breaking News
Home » मनोरंजन » थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर फैंस की भीड़ ने घेरा, वीडियो वायरल

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर फैंस की भीड़ ने घेरा, वीडियो वायरल

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर फैंस की भीड़ ने घेरा, वीडियो वायरल

Thalapathy Vijay’s Last Film: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित और बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी अपने लंबे समय के को-स्टार और करीबी दोस्त विजय की इस खास फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने चेन्नई के एक थिएटर पहुंचीं। उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं।

कैजुअल लुक में छाईं तृषा, थिएटर के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़

फिल्म देखने के लिए पहुंचीं तृषा कृष्णन व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जैसे ही फिल्म खत्म होने के बाद वह थिएटर से बाहर निकलीं, वहां मौजूद फैंस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। कई लोग उनके साथ फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे। भीड़ बढ़ती देख तृषा जल्द ही अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Thalapathy Vijay’s Last Film: विजय और तृषा की दोस्ती को लेकर फिर तेज हुई चर्चाएं

तृषा कृष्णन के ‘जना नायकन’ का पहला शो देखने पहुंचने के बाद एक बार फिर उनके और थलापति विजय के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की अफवाहें सामने आती रही हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है, हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने कभी इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है। दोनों कलाकारों ने ‘लियो’, ‘आथी’, ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)’ समेत कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है।

Thalapathy Vijay’s Last Film: ‘जना नायकन’ को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

निर्देशक एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जना नायकन’ को थलापति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए करीब 41 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की। दर्शकों और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि विजय की यह विदाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी और सफल पारी खेल सकती है। वहीं, तृषा कृष्णन की थिएटर विजिट और उनका वायरल वीडियो भी फिल्म की चर्चा को और अधिक बढ़ा रहा है।