Home » पश्चिम बंगाल » पहले इस्तीफा, अब सीधा हमला! काकोली घोष ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

पहले इस्तीफा, अब सीधा हमला! काकोली घोष ने TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ खोला मोर्चा

TMC internal conflict: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी की वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh Dastidar) ने नए चीफ व्हिप Kalyan Banerjee के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ओम बिरला को लिखा शिकायत पत्र

TMC सांसद काकोली घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी पर संसद के भीतर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार सिर्फ उनके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अपमानजनक रहा है।

TMC internal conflict: सख्त कार्रवाई की मांग

अपने पत्र में काकोली घोष ने लोकसभा स्पीकर से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति देने के साथ-साथ दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित सजा की भी मांग की।

चीफ व्हिप पद से हटने के बाद बढ़ा विवाद

काकोली घोष को हाल ही में TMC ने लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अब कल्याण बनर्जी के खिलाफ उनकी शिकायत को पार्टी के अंदर बढ़ती नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

TMC internal conflict: केंद्र सरकार ने दी ‘Y’ श्रेणी सुरक्षा

चीफ व्हिप पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद केंद्र सरकार ने काकोली घोष को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने थ्रेट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया था।

चार बार की सांसद हैं काकोली घोष

काकोली घोष दस्तीदार (Kakoli Ghosh Dastidar) पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से चार बार सांसद चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने 2009, 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में TMC के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़े… तमिलनाडु में बकरीद की रौनक, मस्जिदों और मैदानों में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments