Home » राजनीति » TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

TMC को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

 TMC News:

TMC News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में जारी अंदरूनी कलह थमती नहीं दिख रही है। इसी बीच पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक (रूक्मिणी मल्लिक) ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

TMC News: राज्यसभा सभापति को सौंपा इस्तीफा-

कोयल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस्तीफे की वजह सार्वजनिक नहीं की है।

TMC News: भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चाएं-

सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद कोयल मल्लिक ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

दो महीने में चौथा इस्तीफा-

पिछले दो महीनों के भीतर राज्यसभा में TMC की ओर से यह चौथा इस्तीफा है। इससे पहले सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

भाजपा ने तुरंत बनाया उम्मीदवार-

इस्तीफे के बाद तीनों पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की खाली हुई तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है

यह भी पढ़े- मानसून में पेड़-पौधों की पत्तियां हो जाती हैं पीली? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह और समाधान