Toby Albert Six Sixes: कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। क्रिकेट की दुनिया में कई नए रिकॉर्ड बनते हैं, तो कई रिकॉर्ड टूटते हैं। क्रिकेट की दुनिया में 6 गेंदों पर छह छक्के मारने का रिकॉर्ड कई बल्लेबाजों ने अपने नाम किया है और अब इस सूची में हैम्पशायर टीम के टोबी अल्बर्ट ने भी अपना नाम जोड़ लिया है। मेट्रो बैंक वन डे कप 2026 में हैम्पशायर और ससेक्स के बीच खेले गए मुकाबले में टोबी अल्बर्ट ने यह कारनामा किया है।
Toby Albert Six Sixes: टोबी अल्बर्ट ने खेली अहम पारी-
383 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ससेक्स टीम के खिलाफ हैम्पशायर की जीत में टोबी अल्बर्ट ने अहम भूमिका निभाई। 235.48 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टोबी अल्बर्ट ने 86 रनों की पारी खेली। इस पारी में टोबी अल्बर्ट ने आठ करारे छक्के मारे हैं। इस पारी की खास बात यह है कि इन आठ छक्कों में से टोबी अल्बर्ट ने लगातार छह छक्के मारे हैं। उन्होंने यह कारनामा दो अलग-अलग ओवरों में किया है। पहले एक ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए और फिर अगले ओवर की पहली चार गेंदों को भी हवाई यात्रा कराकर लगातार छह छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
Toby Albert Six Sixes: चार्ली टीयर ने खेली शतकीय पारी-
383 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ससेक्स टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ससेक्स के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो चार्ली टीयर ही एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतक लगाया है। 118.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए चार्ली ने 111 रन बनाए। उनकी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और दो आतिशी छक्के लगाए।
हैम्पशायर और ससेक्स के प्रमुख खिलाड़ी-
हैम्पशायर के प्रमुख खिलाड़ी-
अली ऑर
बेन मेयस
टोबी अल्बर्ट
एडी जैक
जेक लीमैन
ससेक्स के प्रमुख खिलाड़ी-
चार्ली टीयर
जैक लीनिंग
ओली किर्टली
डैन इब्राहिम
टॉम हेन्स
ओली कार्टर
यह भी पढ़े- कांवड़ यात्रा में दिखी Gen-Z की क्रिएटिविटी, 25 लाख तक खर्च कर युवाओं ने सजाईं अनोखी कांवड़








