Home » Uncategorized » गर्मियों में राहत: रेलवे चलाएगा 18,000 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग की टेंशन होगी कम

गर्मियों में राहत: रेलवे चलाएगा 18,000 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग की टेंशन होगी कम

Spread the love

Train: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने अगले तीन महीनों में देशभर में 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक, इनमें से 11,294 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, ताकि यात्री समय रहते अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें।

Train: किन जोन्स में चलेंगी ज्यादा ट्रेनें?

यात्रियों की मांग को देखते हुए अलग-अलग रेलवे जोन्स में ट्रेनों का बंटवारा किया गया है: सेंट्रल रेलवे: 3,082 ट्रेनें, पूर्व मध्य रेलवे: 2,711 ट्रेनें, उत्तर पश्चिम रेलवे: 2,245 ट्रेनें।

क्या होगा फायदा?

Train: रेलवे का मकसद साफ है, भीड़ को कंट्रोल करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कन्फर्म टिकट देना। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से: वेटिंग लिस्ट में कमी आएगी, टिकट मिलना आसान होगा, भीड़भाड़ वाले रूट्स पर दबाव कम होगा, सफर ज्यादा आरामदायक बनेगा, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में हर साल यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है। ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए चलाई जा रही हैं।  कुल मिलाकर, इस फैसले से लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

 

ये भी पढ़े: “Make in India” की ताकत: बनारस में बने रेल इंजन अब अफ्रीका में दौड़ेंगे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments