Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » Tribute Ceremony: भागीरथपुरा के मृतकों को इंदौर में रीगल चौराहे पर और पूरे मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Tribute Ceremony: भागीरथपुरा के मृतकों को इंदौर में रीगल चौराहे पर और पूरे मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

भागीरथपुरा मृतकों को रीगल तिराहे पर श्रद्धांजलि
Spread the love

Tribute Ceremony: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भागीरथपुरा की घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को रीगल तिराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। इस आयोजन में पूरे शहर की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

कैंडल मार्च में शहरभर की महिलाएं शामिल

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने आज शाम रीगल तिराहे पर भागीरथपुरा के मृतकों को श्रद्धांजलि देने और कैंडल मार्च आयोजित किया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए पूरे शहर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। इन महिलाओं ने कैंडल हाथ में लेकर गांधी प्रतिमा के चारों ओर चक्कर लगाए। इसके बाद गांधी प्रतिमा के सामने मृतकों के चित्र वाले बोर्ड के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tribute Ceremony: महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता भी रही मौजूद

इस मौके पर कोई भाषण या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। सभी महिलाओं ने सरकार की लापरवाही और नगर निगम द्वारा किए गए कृत्यों पर अफसोस जताया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी उषा नायडू, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शोभा ओझा और अर्चना जायसवाल भी मौजूद रहीं।

Written By- आदित्य शर्मा

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments