Home » एक्सक्लूसिव » ट्रम्प की ईरान को चेतावनी: ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे’, हाइपरसोनिक हमले के विकल्प पर भी चर्चा

ट्रम्प की ईरान को चेतावनी: ‘परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे’, हाइपरसोनिक हमले के विकल्प पर भी चर्चा

Trump Iran Tension:

Trump Iran Tension: डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दोहराया है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य ताकत कमजोर हुई है और उसकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ा है।

 ईरान पर गंभीर आरोप, 42 हजार लोगों की मौत का दावा

ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान सरकार ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हजारों बेगुनाह लोगों की हत्या की है। उन्होंने इसे उग्रवादी रवैया बताते हुए कहा कि अमेरिका ने ऐसे तत्वों को कमजोर करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं।

Trump Iran Tension: हाइपरसोनिक हमले के विकल्प पर मंथन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने व्हाइट हाउस में संभावित सैन्य विकल्पों पर प्रस्तुति दी। बताया गया कि जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ ‘छोटा लेकिन बेहद शक्तिशाली’ हाइपरसोनिक हमला किया जा सकता है।

Trump Iran Tension: ईरान का पलटवार, खामेनेई की चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने जवाब देते हुए कहा कि हमलावरों को फारस की खाड़ी में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने संकेत दिया कि ईरान किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार है।

 वैश्विक असर तेल कीमतों में उछाल, एयरपोर्ट फिर खुला

तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। वहीं तेहरान का इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 58 दिनों बाद फिर से खुल गया है, जिससे हालात धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत मिल रहे हैं।

 वैश्विक मंच पर भी दिखा तनाव का असर

FIFA कांग्रेस में फिलिस्तीन और इजराइल के प्रतिनिधियों के बीच दूरी साफ नजर आई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तनाव का असर दिखाई दिया।

यह भी पढे़ : जनगणना के लिए घर घर जाएंगे कर्मचारी ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी तो ऑफलाइन कर सकते है आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments