Home » देश-विदेश » होर्मुज संकट पर ट्रम्प-मुनीर की बातचीत: ब्लॉकेड पर ‘विचार’ का भरोसा, ईरान-यूएस तनाव बरकरार

होर्मुज संकट पर ट्रम्प-मुनीर की बातचीत: ब्लॉकेड पर ‘विचार’ का भरोसा, ईरान-यूएस तनाव बरकरार

Trump Munir Talks:

Trump Munir Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर से फोन पर बातचीत की है । चर्चा का मुख्य मुद्दा होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकेबंदी रहा। सूत्रों के मुताबिक, मुनीर ने कहा कि अगर यह नाकेबंदी जारी रही तो ईरान के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ पाएगी। ट्रम्प ने जवाब में कहा कि वे इस पर विचार करेंगे।

होर्मुज पर बढ़ता तनाव

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका की कार्रवाई के बाद ईरान ने इस समुद्री रास्ते को फिर बंद कर दिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने सीजफायर समझौते का पालन नहीं किया, इसलिए अब जहाजों की आवाजाही पर सख्त नियंत्रण रहेगा।

Trump Munir Talks: तनाव की यह बड़ी वजह

हालिया टकराव की वजह अमेरिकी सख्ती और ईरानी जहाज ‘टूस्का’ को कब्जे में लेना माना जा रहा है। ईरान ने इसे समुद्री डकैती बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है।

Trump Munir Talks: शांति वार्ता पर अनिश्चितता

पाकिस्तान में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर को लेकर स्थिति साफ नहीं है। ईरान ने संकेत दिया है कि मौजूदा हालात में बातचीत मुश्किल है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अस्थायी समझौते की कोशिशें जारी हैं ताकि सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सके।

24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम

होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित
भारतीय जहाजों से जुड़ी घटनाएं सामने आईं
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
ट्रम्प ने ईरान को सख्त चेतावनी दी
वार्ता को लेकर अनिश्चितता बरकरार

यह भी पढे़ : राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, PM मोदी का दौरा हुआ स्थगित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments