Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » Twisha Death Case: मौत से पहले त्विषा और समर्थ के बीच हुआ था बड़ा विवाद, प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आई नई जानकारी

Twisha Death Case: मौत से पहले त्विषा और समर्थ के बीच हुआ था बड़ा विवाद, प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आई नई जानकारी

मौत से पहले त्विषा-समर्थ में झगड़ा

Twisha Death Case: त्विषा शर्मा मौत मामले में अब जांच के दौरान कई नए खुलासे सामने आए हैं। पुलिस पूछताछ में उसके पति समर्थ सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल को जब त्विषा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, उसके बाद से उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था।समर्थ सिंह ने यह भी बताया कि त्विषा की मौत से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच राजस्थान के अजमेर जाने को लेकर बहस हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

मां को मैसेज कर बताई थी अपनी परेशानी

जांच में सामने आए मैसेजों से पता चला है कि त्विषा अपनी प्रेग्नेंसी और ससुराल के माहौल को लेकर काफी तनाव में थी। उसने अपनी मां से बातचीत में घर के खराब माहौल का जिक्र किया था।त्विषा ने अपने माता-पिता से कई बार उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी। एक मैसेज में उसने अपनी मां से लिखा था, “मां, मेरा दम घुट रहा है।”

Twisha Death Case:  मौत से पहले त्विषा-समर्थ में झगड़ा
मौत से पहले त्विषा-समर्थ में झगड़ा

त्विषा के परिवार ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कई बार त्विषा, उसके पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरिबाला सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी फोन या संदेश का जवाब नहीं दिया। कुछ घंटों बाद समर्थ की मां गिरिबाला सिंह ने परिवार को त्विषा की मौत की जानकारी दी।

सात दिन की पुलिस रिमांड पर है समर्थ सिंह

फिलहाल समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। शनिवार को पुलिस ने उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ तब हुई जब वह जबलपुर में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन वहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और भोपाल ले आई।

जिस दिन त्विषा का शव मिला था, उसी दिन से समर्थ सिंह लापता था। उसके वकील की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका भी अदालत ने खारिज कर दी थी।वहीं, उसकी मां गिरिबाला सिंह को गिरफ्तारी से पहले जमानत मिल गई थी। हालांकि, उन पर पुलिस नोटिसों को नजरअंदाज करने और जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं।

Twisha Death Case: कोर्ट में शांत नजर आया समर्थ सिंह

शुक्रवार को अदालत में पेशी के दौरान समर्थ सिंह के व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुनवाई के दौरान उसके चेहरे पर घबराहट या पछतावे के कोई संकेत दिखाई नहीं दिए। बताया गया कि वह पूरे समय शांत और सीधे खड़ा रहा।