Home » एक्सक्लूसिव » ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन: CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन: CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में लिया

Twisha Sharma Case:

Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। CBI ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया। जांच एजेंसी की टीम सुबह करीब 10:30 बजे उनके घर पहुंची थी, जहां कई घंटों तक पूछताछ चली। शाम 5:10 बजे CBI ने उन्हें औपचारिक रूप से हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरिबाला सिंह को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा और इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने एक दिन पहले रद्द की थी अग्रिम जमानत

इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने 17 पन्नों के आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था।

Twisha Sharma Case: CBI ने 3D कैमरे से की घटनास्थल की रिकॉर्डिंग

जांच के दौरान CBI ने गिरिबाला सिंह के घर में हाई इंटेंसिटी 3D कैमरे से पूरे परिसर की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। एजेंसी ने आसपास की लोकेशन भी स्कैन की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटनास्थल पड़ोसी मकानों की छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।

Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह पहले से CBI रिमांड में

मामले में आरोपी ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पहले ही CBI रिमांड पर भेजा जा चुका है। कोर्ट ने उसे 29 मई तक एजेंसी की हिरासत में भेजा है। CBI लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

12 मई को हुई थी ट्विशा की संदिग्ध मौत

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

दिल्ली AIIMS की टीम ने किया था दोबारा पोस्टमॉर्टम

24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की मेडिकल टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। इसके बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी।

CDR और CCTV फुटेज सुरक्षित करने के निर्देश

26 मई को भोपाल जिला कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया था कि मामले से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं। साथ ही CCTV फुटेज भी सुरक्षित किए जा रहे हैं।

दो थानों के TI भी मौके पर मौजूद

CBI जांच के दौरान बाग सेवनिया थाने के TI अमित सोनी और कटारा हिल्स थाने के TI सुनील दुबे भी गिरिबाला सिंह के घर के अंदर मौजूद रहे। कई पुलिसकर्मी लगातार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।

यह भी पढे़ : जीना मुश्किल कर देगी गर्मी, अभी और तपेगी धरती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments