Home » उत्तर प्रदेश » 8वें वेतन आयोग का इंतजार कब होगा खत्म? पिछले ट्रेंड्स क्या बताते हैं, जानिए

8वें वेतन आयोग का इंतजार कब होगा खत्म? पिछले ट्रेंड्स क्या बताते हैं, जानिए

UP NEWS: लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की इस समय निगाहें 8वें वेतन आयोग पर गड़ी हुई हैं।इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के बीच भी 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं।

यूपी में सरकार का रुख

यूपी में इस समय भाजपा की सरकार है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में राज्य के कर्मचारियों की निगाहे सरकार पर टिकी हैं कि राज्य सरकार इस पर कब फैसला लेगी। आइए जानते हैं कि राज्य सरकार ने पिछले वेतन आयोग को कब लागू किया था और उस समय फिटमेंट फैक्टर क्या था।
फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख या प्रक्रिया को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में राज्य के पिछले रिकॉर्ड को देखने से संभावित प्रक्रिया को समझा जा सकता है। सरकार की ओर से निर्णय आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

UP NEWS: क्या है पिछला आंकड़ा?

7वें वेतन आयोग के मामले में उत्तर प्रदेश ने केंद्र सरकार के फैसले के बाद अपनी प्रक्रिया पूरी की थी। राज्य मंत्रिमंडल ने 13 दिसंबर 2016 को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने को मंजूरी दी थी। इसके बाद संशोधित वेतनमान 1 जनवरी 2017 से प्रभावी किए गए थे।

क्या कहता है पिछला ट्रेंड?

पिछले ट्रेंड्स के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा नया वेतन आयोग लागू करने के बाद ही राज्य के कर्मचारियों को नए पे कमीशन की सौगात दी। 6वें वेतन आयोग में राज्य सरकार ने 1.86 का फिटमेंट फैक्टर दिया था। वहीं, 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया था। यह फिटमेंट फैक्टर 6वें और 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को दिया गया था। बहरहाल कर्मचारियों की नजर अब आठवें वेतन पर टिकी हुई है। फिलहाल इस पर सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं है।

REPORT BY – ANUSHKA

ये भी पढ़े… इतनी छोटी उम्र, इतना बड़ा रिकॉर्ड! 17 वर्षीय छात्र ने दुनिया का सबसे छोटा रोबोटिक आर्म बना