Home » उत्तर प्रदेश » राम की नगरी अयोध्या में बुर्के वाली महिला ने किया ये बड़ा कांड! जांच में जुटी योगी की पुलिस

राम की नगरी अयोध्या में बुर्के वाली महिला ने किया ये बड़ा कांड! जांच में जुटी योगी की पुलिस

अयोध्या में बुर्के वाली महिला
Spread the love

UP News: अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बेहद फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात सामने आई, जिसने इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। बुर्का पहने एक महिला ने ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर एंट्री की, दुकानदार को बातों में उलझाया और फिर पिस्टल के दम पर लाखों रुपये के सोने के जेवर लेकर फरार हो गई।

कैसे रची पूरी साजिश?

जानकारी के मुताबिक, कोठी बाजार निवासी महेश, जो सर्राफा व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी ‘महेश ज्वेलर्स’ नाम से अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बुर्कानशीं महिला दुकान पर पहुंची। उसके कंधे पर एक पिट्ठू बैग था। महिला ने बेहद सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए दुकानदार से कहा कि उसे सोने का हार और चेन खरीदनी है। दुकानदार महेश ने उसे अलग-अलग डिजाइन के जेवर दिखाए, जिनमें से महिला ने एक हार और एक चेन पसंद करने का दिखावा किया।

इसके बाद महिला ने पानी मांगा। दुकानदार ने अपने कर्मचारी अंकित कुमार को पानी और समोसा लाने भेज दिया। कुछ देर बाद अंकित पानी और समोसा लेकर आया, लेकिन महिला ने समोसा खाने से इनकार कर दिया और सिर्फ पानी ले लिया। फिर उसने एक और चाल चली महिला ने कहा कि वह समोसा नहीं खाती, उसके लिए मिठाई मंगवा दी जाए। इस पर दुकानदार ने दूसरे कर्मचारी को बर्फी लेने के लिए भेज दिया। इस तरह दुकान का माहौल धीरे-धीरे खाली होता गया और महिला को मौका मिल गया।

UP News: ‘पति पैसे लेने गए हैं’ कहकर टालती रही

इस दौरान महिला दुकान में इधर-उधर घूमती रही और शक से बचने के लिए बातें करती रही। जब दुकानदार ने पूछा तो उसने कहा कि उसके पति पैसे लेने गए हैं और अभी आते ही होंगे। वह दरअसल समय काट रही थी और मौके की तलाश में थी। जैसे ही दुकानदार दूसरे काम में व्यस्त हुआ और जेवर काउंटर पर रखे गए, महिला तुरंत काउंटर के पास पहुंची और मौका देखते ही सोने का हार और चेन उठा लिया। जैसे ही दुकानदार महेश को शक हुआ और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, महिला ने तुरंत अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। उसने पिस्टल तानते हुए धमकी दी- ‘आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी।‘ इस धमकी से दुकानदार और वहां मौजूद लोग सहम गए, जिसका फायदा उठाकर महिला तेजी से दुकान से बाहर भाग निकली।

बाहर पहले से खड़ा था साथी

दुकानदार महेश और कर्मचारी मनीराम ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। महिला कुछ दूरी तक पैदल भागी, जहां उसका साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। वह तुरंत बाइक पर बैठी और दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़ित दुकानदार के अनुसार, लूटा गया हार करीब 26 ग्राम का था। मौजूदा बाजार भाव के अनुसार 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 3.60 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, जिसमें महिला और उसका साथी भागते हुए नजर आ रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। संदिग्धों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े… खून, साजिश और चमत्कार… मौत को मात देने वाले सलीम वास्तिक की कहानी पर जल्द बनेगी फिल्म ‘EX-मुस्लिम’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments