Home » उत्तर प्रदेश » आगरा के DPS में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, जबड़ा टूटा

आगरा के DPS में 10वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई, जबड़ा टूटा

Up news: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित एक डीपीएस स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर के अंदर ही हुए इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कई दांत टूट गए हैं और जबड़े में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। हालत इतनी खराब है कि छात्र फिलहाल ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

स्कूल के अंदर घटना से अभिभावकों में गुस्सा

घटना स्कूल परिसर के अंदर होने से अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जब बच्चे स्कूल में ही सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। इस पूरे मामले में अब तक स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे सवाल और भी गहरे हो गए हैं।

Up news: “हल्की चोट” बताकर बुलाया, पहुंचने पर दिखी सच्चाई

पीड़ित छात्र के पिता के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल से फोन आया कि उनके बेटे को “हल्की चोट” लगी है और उसे ले जाएं। लेकिन जब वह स्कूल पहुंचे, तो बेटे के मुंह से खून बह रहा था। स्कूल की एक आया उसे संभाल रही थी और मुंह में रूई ठूंसी हुई थी, जिसे देखकर पिता के होश उड़ गए।

Up news: फर्स्ट एड तक नहीं दिया, स्कूल पर गंभीर आरोप

पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने घोर लापरवाही बरती। बच्चे को समय पर फर्स्ट एड तक नहीं दिया गया, जबकि वह दर्द से चिल्ला रहा था। स्कूल की ओर से डॉक्टर को दिखाने के बजाय सिर्फ फोन कर अभिभावकों को बुला लिया गया। बाद में परिवार ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाली जा रही

Up news: मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसीपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में दो छात्रों के बीच विवाद की बात सामने आई है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

ये भी पढ़ें: AAP में बड़ा सियासी भूचाल, 7 सांसदों के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे CM मान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments