Home » उत्तर प्रदेश » ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, हरियाली बढ़ाने की अपील

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता पर सीएम योगी का बड़ा संदेश, हरियाली बढ़ाने की अपील

Up News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की ऐतिहासिक सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रकृति संरक्षण और सनातन संस्कृति का महोत्सव बताया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत प्रदेश ने 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया है।

वृक्षारोपण को संस्कार बनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वृक्षारोपण को जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के जन्मदिन, बेटियों की विदाई, विवाह और अन्य पारिवारिक आयोजनों पर पौधे लगाने की परंपरा विकसित की जानी चाहिए।

Up News: ‘भारतीय संस्कृति की शुरुआत वनों से हुई’

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ें वनों में हैं, इसलिए इसे अरण्य संस्कृति भी कहा जाता है। उन्होंने वेद, उपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीता, महाभारत और पुराणों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में पीपल, वट, बेल, आंवला और अन्य वृक्षों का विशेष महत्व बताया गया है।

वन एवं वृक्ष आवरण में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुए अभियान का परिणाम है कि वर्ष 2017 से 2023 के बीच उत्तर प्रदेश में 3.38 लाख एकड़ वन एवं वृक्ष आवरण बढ़ा है। प्रदेश का हरित आवरण 9.96 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और अब तक 280 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

Up News: पर्यावरण संकट का सबसे बड़ा समाधान

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, कार्बन उत्सर्जन, वनों के क्षरण और जैव विविधता की चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पौधों की सुरक्षा और देखभाल को भी अपनी जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े… कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 मासूम समेत 3 की मौत